अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
देव प्रखंड के एरौरा पंचायत अंतर्गत सटवट में आयोजित
दुर्गा पुजा समिति द्वारा रंगारंग संगीत कार्यक्रम के मंच का उद्घाटन औरंगाबाद लोकसभा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के प्रबल दावेदार प्रवीण कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर

मंच का संचालन सटवट निवासी व भाजपा देव प्रखंड के पुर्व मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने की। मौके पर भाजपाके पुर्व जिला महामंत्री राजेन्द्र सिंह,संतोष सिंह ,प्रमोद सिंह सहित दर्जनों स्थानीय गणमान्य लोग पर उपस्थित थे।
श्रोताओं को संबोधित करते हुए प्रवीण कुमार सिंह ने कहा की दशहरा पर्व असत्य पर सत्य के जीत के रुप में मनाया जाता है,इस पर्व का महत्व सत्यरूपी भगवान श्रीराम द्वारा रावणरुपी असत्य एवं अन्यायी पर विजय के के उल्लास में मनाया जाता हैं,हम सभी माँ दुर्गा के नौ रुपों का पुजन कर शक्ति प्राप्त करते है,जिससे समाज को सही दिशा में ले जाने की प्रेरणा लेते हुए संकल्प लेते है।
यह पर्व मानव कल्याण हमें असत्य के विरूद्ध लडने के लिए प्रेरित करने वाला है।
हम सबों को मिलकर सनानत धर्म को आगे बढाने के लिए संकल्पित एवं संगठित रहने की जरूरत है।