केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा
दिल्ली में आप सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी पर जदयू नेता नीरज कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक विरोधियों का मुकाबला अपनी नीति व उपलब्धियों के बल पर नहीं कर पा रही है। यह साफ हो चुका है कि ईडी, सीबीआई व आइटी ही उनके राजनीतिक हथियार हैं। इनका परेशान करना स्वाभाविक है।, लेकिन परेशान करने की भी एक सीमा होती है। 2024 में जनता इन्हें परेशान करेगी। दिल्ली में आप सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी की रेड पर राजद के राज्यसभा सांसद व राजद प्रवक्ता मनोज झा ने भी प्रतिक्रिया दी है। मनोज झा ने कहा कि यह सिलसिला चुनाव तक चलेगा यह एजेंसियां तोता है और केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही है। दिल्ली शराब नीति मामले को लेकर आप सांसद संजय सिंह के घर छापेमारी चल रही है। इडी के जरिए दायर चार्ज शीट में तीन जगह संजय सिंह का नाम है।