औरंगाबाद से अम्बुज कुमार का रिपोर्ट
25 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी हसपुरा मंडल की ओर से सामुदायिक भवन हसपुरा में मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा के अध्यक्षता में भारतीय जन संघ के संस्थापक सचिव सह राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व पंडित दिन दयाल उपाध्याय की जन्म जयंती समारोह मनाया गया। जिसका संचालन मंडल महामंत्री अनिल आर्य ने किया। जयंती समारोह में जिला कोषाध्यक्ष सह बुथ सशक्तिकरण के प्रभारी आलोक सिंह तथा पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

पुरुषोत्तम सिंह ने पण्डित दिन दयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब भारत के आज़ादी के बाद भारतीय राजनीति में उथल, पथल की स्थिति को देखते हुए भारत के भविष्य की चिन्ता करते हुए सन १९५१ में भारतीय जन संघ का गठन किए थे, जिसका प्रथम अध्यक्ष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा सचिव पंडित दिन दयाल उपाध्याय बने थे। निवर्तमान समय में राज सत्ता पर काबिज़ कांग्रेस सरकार को लगा कि अगर भारतीय जन संघ का अन्त्योदय विचारधारा पनप जाएगा तब हमलोगों के लिए खतरा पैदा हो सकती है। किसके कारण सत्ताधारी विचारधारा के द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को रहस्यमय ढंग से मार दिया गया। तब फिर अध्यक्ष का कमान खुद पण्डित दिन दयाल उपाध्याय ने संभाला, बाद में पण्डित दिन दयाल उपाध्याय को भी रहस्यमय तरीके से सन १९६३ में रेल में मृत शरीर पाया गया। यानी इन्हे भी मौत के घाट उतार दिया गया। जिसका पता आज तक नहीं चल पाया कि इन दोनों महापुरुषों का मृत्यु कैसे हुई। समारोह में मंडल महामंत्री मिंटू शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष दूधेश्वर कुशवाहा, अतिपिछड़ा अध्यक्ष चंद्रकांत मुन्ना, गया लाल पण्डित, कमलेश पण्डित, राजेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष कुंदन पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष सह जिला निर्वाचन आयोग के प्रभारी अमन कुशवाहा, नन्दन यादव, गनौरी राम, द्वारिक पासवान, उमेश पाल, सतेन्द्र यादव, रघुराज सिंह, आईटी सेल संयोजक विकास शर्मा, सुरेश पाण्डेय सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।