अम्बा खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र के परता गांव निवासी मंटू गुप्ता पिता लक्ष्मण साव घर से 14 सितम्बर (बृहस्पतिवार) को अपने निजी कार्यों से डाल्टेनगंज गया था। लेकिन 24 घंटा के बावजूद घर नहीं लौट सका है। इसके लिए मंटु गुप्ता के पत्णी संजू देवी अम्बा थाना में आवेदन देकर अपने पति के सकुशल बरामद कराने और आवश्यक सहयोग के लिए गुहार लगाई है। इस संबंध में संजू देवी ने

15 सितम्बर को खबर सुप्रभात के कार्यालय में पहुंची और आप बीती कहानी सुनाते हुए कही कि मेरे पति मंटू गुप्ता अपने निजी कार्यों से झारखंड राज्य के डाल्टनगंज ( मेदिनी नगर) गए थे। जब शाम तक घर वापस नहीं लौटे तो मंटू गुप्ता के परिजन तरह तरह के कयास लगाते पुरे रात सो नहीं पाए। जब सुबह मंटू गुप्ता के पत्णी संजू देवी अपने पति मंटू गुप्ता के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया तो मंटू गुप्ता ने बताया कि मैं हरिहरगंज के पास कौवा खोह पहुंच गया हूं। लेकिन जब काफी समय के बाद भी वे घर नहीं पहुंचे तो फिर जब मंटू गुप्ता के नम्बर पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो रहा था। लगभग 9 बजे एक एम में मंटू गुप्ता ने स्वयं घर पर फोन किया और केवल मंटू फुट फुट कर रो रहा था और फिर मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद मंटू के घर कोहराम मच गया और आस पास के लोग भी किसी अनहोनी के आशंका जताने लगे। पुनः जब उनके घर और आस पास के लोग लगभग 5.45 पीएम में मंटू गुप्ता के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो फोन लग रहा था लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था। घटना से मर्माहत परिजनों व पत्णी का बुरा हाल है तथा आस पास के लोग भी घटना से चकित हैं।