अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
19 अगस्त को आसूचना प्राप्त हुआ कि नवीनगर बाजार स्थित राइस मिल में एक अज्ञात छात्र का शव मिला है, जिसकी पहचान अंकित कुमार (उम्र 16 वर्ष) पे० सत्यनारायण सिंह,सा० मिर्जापुर, थाना नवीनगर, जिला औरंगाबाद के रूप में की है। सूचना प्राप्त होते ही अविलम्ब सु -संगत धाराओं में कांड दर्ज करते हुए सहायक पुलिस

अधीक्षक सह -अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर 24 घण्टे के अंदर घटना में संलिप्त कुल दो विधि बिवादित किशोर को निरुद्ध करते हुए उक्त कांड का सफल उद्भेदन किया गया। निरुद्ध किए गए दोनों विधि बिवादित किशोरों द्वारा इस घटना का मुख्त: कारण आपसी विवाद बताया गया है। साथ ही विधि विवादित किशोर के निशानदेही पर एक अन्य विधि बिवादित किशोर के पास रखे एक देशी कट्टा की भी बरामद कर शस्त्र अधिनियम के सु संगत धाराओं के कांड अंकित किया गया। निरुद्ध किए गए तीनों विधि बिवादित किशोर को अग्रिम करवाई हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया