अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक स्वप्ना जी मेश्राम ने जिले के भिन्न भिन्न थानों में सालों से पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को विधि ब्यवस्था और गुड़ पुलिसिंग के उद्देश्य से तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किए हैं। इस आशय से संबंधित पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार पुलिस निरीक्षक सतीश बिहारी शरण थानाध्यक्ष नगर को डीसी आर बी लोक शिक़ायत पुलिस

कार्यालय में बनाया गया है, पुलिस निरीक्षक बिजेंद्र प्रसाद सिंह थानाध्यक्ष नबीनगर को प्रभारी मद्दनिषेध कोषांग पुलिस कार्यालय में, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार सैनी थानाध्यक्ष ओबरा को थानाध्यक्ष नगर पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय थानाध्यक्ष देव को थानाध्यक्ष नबीनगर पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह ओपी प्रभारी बडेम को थानाध्यक्ष फेसर पुलिस अवर निरीक्षक सुशील कुमार शर्मा प्रभारी जिला आसूचना इकाई को थानाध्यक्ष ओबरा, पुलिस अवर निरीक्षक रामायण कुमार थानाध्यक्ष बंदेया को क०अवर निरीक्षक दाउदनगर पुलिस अवर निरीक्षक सिमरन राज क० अवर निरीक्षक अम्बा को प्रभारी बडेम ओपी बनाया गया है।