अम्बुज कुमार, खबर सुप्रभात
पूर्व वार्ड सदस्य एवं वार्ड सचिव दोनों से सरकारी राशि का वसूली हेतु नीलाम पत्र दायर करने के लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी औरंगाबाद कार्यालय का पत्रांक 424/पं० दिनांक 28.2.2023 के आलोक में उपयुक्त कुटुंबा प्रखंड के 9 वार्ड सदस्य एवं वार्ड सचिव दोनों से सरकारी राशि वसूली हेतु नीलाम पत्र दायर करने का प्रक्रिया प्रारंभ किया गया है उक्त जानकारी कुटुंबा के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी सह बीपीआरओ हरेंद्र कुमार चौधरी

ने दिया है। पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार घेउरा पंचायत के वार्ड सदस्य ललिता देवी एवं वार्ड सचिव दीपक कुमार सिंह (वार्ड संख्या 4) द्वारा 819238 रूपये गबन की गई है, जगदीशपुर पंचायत के वार्ड सदस्य रंजीत कुमार एवं वार्ड सचिव विमलेश सिंह (वार्ड नंबर 13) द्वारा 765764 रूपये गबन किया गया है, राम पूजन ठाकुर वार्ड सदस्य सत्यनारायण सिंह वार्ड सचिव (वार्ड नम्बर 6) द्वारा 507311 रुपये गबन किया गया है, पंचायत के नागेन्द्र राम वार्ड सदस्य सुदर्शन यादव वार्ड सचिव (वार्ड नंबर) 787201 रूपये गबन किया गया है, नरसिंह ठाकुर वार्ड सदस्य ब्रजमोहन यादव वार्ड सचिव (वार्ड नंबर 2) द्वारा 711336 रूपये गबन किया गया है, सुनीता देवी वार्ड सदस्य मृत्युंजय कुमार सिंह वार्ड सचिव (वार्ड नंबर1) 473411 रूपये गबन किया गया है, इसी तरह कुटुंबा पंचायत के दुर्गा राम वार्ड सदस्य सूर्यदेव राम वार्ड सचिव (वार्ड नंबर 7) द्वारा 234150 रूपये गबन किया गया है, वैजनाथ मेहता वार्ड सदस्य अनूप मेहता वार्ड सचिव (वार्ड नंबर 12) द्वारा 393769 रूपये गबन किया गया है, नाजमा खातून वार्ड सदस्य सोनू कुमार सिंह वार्ड सचिव (वार्ड नंबर 15) द्वारा 845482 रूपये गबन किया गया है, वर्मा पंचायत के रामनंदन राम वार्ड सदस्य हिमांशु शेखर वार्ड सचिव (वार्ड नंबर 6) द्वारा 487622 रूपये गबन किया गया है, शिवानी देवी वार्ड सदस्य ओम प्रकाश वार्ड सचिव द्वारा 358441 रूपये गबन किया गया है। जानकारी देते हुए प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ने कहा है कि वार्ड सदस्य एवं वार्ड सचिव से बराबर- बराबर राशि वसूल किया जाएगा।