अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव निवासी समाजिक कार्यकर्ता बिजेंद्र सिंह के 1मई (सोमवार)को अचानक हुए हृदयाघात से निधन हो गया। समाजिक कार्यकर्ता बिजेंद्र सिंह के निधन का खबर इलाके

में जंगल के आग के तरह फैल गया। निधन के बाद परिजनों व ग्रामीणों के बीच मातम पसरा हुआ है। गोठौली पंचायत के बीडीसी क्षेत्र संख्या 6 के सदस्य रणजीत कुमार, गोठौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज चौधरी, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील शर्मा, भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के महिला

प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रीना सिंह के अलावे दर्जनों प्रबुद्ध लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से कामना करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया है। जानकारी के अनुसार 2मई को उनका अंतिम संस्कार धर्मपुरा स्थित श्मशान घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में गोठौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज चौधरी, पंचायत समिति सदस्य रणजीत कुमार के अलावे सैंकड़ों लोग उपस्थित थे। समाजिक कार्यकर्ता के एकलौते पुत्र रीतीक राज ने मुख अग्णि दिया जिसके बाद समाजिक कार्यकर्ता बिजेंद्र सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। पंचायत समिति सदस्य रणबीर कुमार ने ग्रामीणों के मांग पर धर्मपुरा अशमशान घाट पर शवदाह गृह बनवाने का घोषणा किया तथा इस संबंध में पंचायत राज पदाधिकारी सह बीपीआरओ बारुण से मोबाइल फोन पर चर्चा करते देखे गए।