पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात
पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आज मिडिया से कहे कि बिहार में कानून का राज समाप्त हो गया है। पिछले दिनों शराब पीने से मोतीहारी में दर्जनों लोगों की मौत हुई है इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आंशू नहीं बहा रहे हैं, आज पटना के नजदीक बिहटा थाना क्षेत्र में बालू

माफियाओं ने महिला जांच अधिकारी और पुलिस को दौड़ा दौड़ा कर पीटा और पथराव किया इसकी चिंता नहीं है बिहार सरकार को लेकिन उत्तर प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया इसके लिए बिहार सरकार चिंतित हैं। केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव वोट बैंक के राजनीति कर रहे हैं और इसीलिए वे एक दुर्दांत अपराधी जिसके विरुद्ध सैंकड़ों अपराधीक रिकॉर्ड है उसे अतीक जी कहते हुए संबोधित कर रहे हैं।