तजा खबर

अम्बा में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात

औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड मुख्यालय अम्बा में डा०भीमराव अम्बेडकर के 132वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भिन्न भिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकार्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर उनके तिल चित्र पर माल्यार्पण किया तथा संविधान व देश को बचाने का संकल्प दोहराया। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में

सैंकड़ों कार्यकार्ताओं ने बाबा साहेब डा अम्बेडकर के तिल चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा संविधान एवं देश को बचाने का अपना प्रतिबद्धता दोहराई । जदयू प्रखंड अध्यक्ष के अलावे जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ ०प्रकाश वर्मा, जिला महासचिव विरेन्द्र मेहता, दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश पासवान, महिला सेल अध्यक्ष शंकुतला देबी, दधपा पंचायत अध्यक्ष शारदा सिंह, सत्येन्द्र राम, प्रमोद कुमार रवि, गया ठाकुर, मुन्ना सिंह चंद्रवंशी , अजय कुमार, सुनील ठाकुर, योगेंद्र कुमार, रेखा कुमारी, प्रियंका कुमारी, चंपा कुमारी, गुड़िया कुमारी, सुरेन्द्र प्रसाद, उपेन्द्र कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। वहीं भाजपा कुटुंबा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में नबीनगर रोड स्थित विमला विवाह मंडप हाल में बाबा साहेब डा अंबेडकर के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्गों पर लने का संकल्प लिया इस अवसर पर प्रवीण गुप्ता, कंचन गुप्ता, रेखा पासवान, अमित मालाकार, सुरेंद्र आजाद, अखिलेश पाण्डेय, मृत्युंजय पाण्डेय बबलू रंगसाज के अलावे सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

1 thought on “अम्बा में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *