मदनपुर से अम्बुज कुमार का ग्राउंड रिपोर्ट
जनवादी लेखक संघ के नौवें जिला सम्मेलन मदनपुर खेल परिसर में संपन्न हुआ। जिसका उद्घाटन राज्य सचिव कुमार विनीताभ ने किया। जिला सम्मेलन में जिला सचिव अलखदेव प्रसाद’अचल’ ने अपनी रिपोर्ट पेश की। जिसे सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने पारित कर दिया। तत्पश्चात

नयी कमिटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से 9 लोगों को कार्यकारिणी में रखा गया। जिसमें हरि प्रसाद को संरक्षक, इकबाल अख्तर दिल को अध्यक्ष, श्रीनिवास मंडल को उपाध्यक्ष, प्रो. अलखदेव प्रसाद’अचल’ को सचिव , शंभू शरण सत्यार्थी को उप सचिव एवं राजेश कुमार विचारक को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में अंबुज कुमार, समुंदर सिंह एवं लक्ष्मण दास रखा गया।एक पद रिक्त रखा गया।जिसे बाद में भर लिया जाएगा।