अम्बा औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
कुटुम्बा प्रखंड के ग्राम वर्मा में कृष्ण महतो के घर में 23मार्च को मध्य रात्रि में अचानक आग लगने से लगभग डेढ़ लाख रुपए का समान जलकर राख में तब्दील हो जाने का खबर प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार गाय के एक बच्छडा भी

आग में पुरी तरह से झुलसकर मर गया है। घटना के संबंध में गृहस्वामी द्वारा स्थानीय थाना कुटुम्बा को लिखित आवेदन दिया गया है। उक्त जानकारी वर्मा निवासी व पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार मेहता ने खबर सुप्रभात को देते हुए दुःख व्यक्त किया है तथा सरकार व स्थानीय प्रशासन से उचित मुआवजा देने का मांग किया है।