अम्बा/बालूगंज: खबर सुप्रभात सामाचार सेवा
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खेरी में सशस्त्र सीमा बल का 59वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में नित्यानंद रॉय, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री, विशिष्ट अतिथि अजय मिश्रा, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री एवं रश्मि शुक्ला, भा. पु. से.,महानिदेशक, स. सी. ब. एवं अन्य

अधिकारीगण व कार्मिक उपस्थिति थे। कार्यक्रम के दौरान भव्य परेड का आयोजन स. सी. ब. के विभिन्न सीमान्त मुख्यालयों से आए अधिकारियों / कार्मिकों के द्वारा किया गया। परेड के उपरांत 29वीं वाहिनी, स. सी. ब.गया को पिछले वर्ष में प्रचालन संबंधी उपलब्धियों के कारण विशिष्ट प्रचालन वाहिनी का अवार्ड वाहिनी के कमांडेंट एच. के. गुप्ता को प्रदान किया गया।बटालियन में भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।वाहिनी के सभी बलकर्मी विशिष्ट प्रचालन वाहिनी का अवार्ड मिलने से अति उत्साहित हैं। इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के वरिष्ठ अधिकारी, 29वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल गया को विशिष्ट प्रचालन वाहिनी का अवार्ड मिलने पर शुभकामनाएं दिए।