प्रोफेसर अलखदेव प्रसाद अचल का रिपोर्ट
हसपुरा प्रखंड के पीरु गांव के वाणभट्ट पुस्तकालय में अखिल हिंद फारवर्ड ब्लाक क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस मंच प्रगतिशील किसान संघ तथा नेताजी स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी की प्रतिमा का 24 वां वर्षगांठ मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता डी एस निराला रामाधार सिंह बेगाना एवं गिरधारी प्रसाद मंडल ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अखिल हिंद फारवर्ड ब्लाक (क्रांतिकारी) के महासचिव बाल गोविंद सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। देश को उनकी विचारधारा की जरूरत है। पूंजीवाद के खात्मे के लिए सुभाष चंद्र बोस के सिद्धांत को आत्मसात करने की जरूरत है। डीएस निराला ने कहा कि

पूंजीवादी महाजाल को उखाड़ फेंके बगैर समाज में समाजवाद संभव नहीं है।
राम गोविंद सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद यादव, रामचंद्र आजाद, ओम प्रकाश कुमार, सुखदेव राजवंशी, जानकी राम, मनौवर होदा ,अरुण यादव, जमालुद्दीन अंसारी, सुनील पासवान, रामजी सिंह, महेश्वर पासवान, धर्मेंद्र कुमार ने भी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।