औरंगाबाद:खबर सुप्रभात
देव महोत्सव में सुरक्षाकर्मियों द्वारा बार बार मिडिया कर्मियों से खबर कवरेज करने के क्रम में नोक झोंक होते रहा और अंततः मिडिया कर्मियों का गुस्सा भड़क गया और तिखे नोंकझोंक का माहौल कायम हो गया। स्थिति को गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं एसडीएम विजयंत ने मामले को शांत कराने का प्रयास करते देखे गए लेकिन पत्रकारों का नाराजगी और गुस्सा थमने का नाम न ले रहा था। गुस्साए पत्रकारों ने मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को भी घेरे और सवाल पर सवाल खड़े किए,

नबीनगर विधायक डब्लू सिंह ने कहा कि इसके लिए डीएम और एसपी से पुछा जायेगा, कुटुम्बा विधायक सह विधानसभा में सचेतक सत्तारुढ़ दल राजेश कुमार ने भी पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कहे कि इसकी जानकारी लिया जायेगा। जदयू के वरीय नेता तेजेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि जदयू के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह को भी मंच पर जगह नहीं दिया गया तथा पत्रकारों के साथ हुए नोक झोंक के लिए चिंता व्यक्त किए। उधर पुछे जाने पर जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने बताये की उचित मंच पर सवाल उठाया जायेगा। बता दें कि मिडिया कर्मियों को प्रवेश गेट से ही

सुरक्षाकर्मियों एवं दण्डाधिकारियों को कोप भाजन का शिकार होना पड़ रहा था और अंततः खबर कवरेज करने के क्रम में मिडिया कर्मीयों का गुस्सा भड़क ही गया और सब्र का बांध टूट गया।आलम यह था कि प्रभारी डीपीआरओ सह वरीय उपसमाहर्ता कृष्ण कुमार द्वारा मिडिया ग्रुप में देव महोत्सव का निमंत्रण तथा उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम डाला गया था जिसके आलोक में मिडिया कर्मी समयानुसार खबर कवरेज करने पहुंचे लेकिन सुरक्षा कर्मियों द्वारा प्रभारी डीपीआरओ सह वरीय उपसमाहर्ता कृष्ण कुमार द्वारा एक अलग से कुछ खास चहेते पत्रकारों को मिडिया पास बनाया गया था और उसी पास को सुरक्षा कर्मियों द्वारा प्रवेश गेट पर मांग किया जा रहा था। इस चक्कर में प्रवेश गेट पर मिडिया कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन मौके पर

पहुंचे जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा मिडिया कर्मियों को राहत दिया गया।अब सवाल यह उठता है कि जब प्रभारी डीपीआरओ सह वरीय उपसमाहर्ता कृष्ण कुमार द्वारा मिडिया ग्रुप में आमंत्रण पत्र और उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम डाला गया तो कोई भी संवेदनशील मिडिया अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए खबर कवरेज करने जायेगा ही लेकिन अलग से कुछ चहेते पत्रकारों को प्रभारी डीपीआरओ सह वरीय उपसमाहर्ता कृष्ण कुमार द्वारा कुछ खास चहेते मिडिया कर्मियों को मिडिया पास दिया गया था। अलग से मिडिया पास प्रभारी डीपीआरओ सह वरीय पत्रकारों द्वारा

दिया जा रहा था इसकी जानकारी मिडिया ग्रुप में नहीं डाला गया था जिससे प्रभारी डीपीआरओ सह वरीय उपसमाहर्ता कृष्ण कुमार के भूमिका सवालों के कठघरे में खड़ा हो गया है। उधर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने वाट्सएप पर लिखते हुए आरोप लगाया है कि सरकार निरंकुश हो गई है। स्थानीय सांसद सुशील कुमार सिंह भी महोत्सव में नहीं पहुंचे और इसकी चर्चा भी जोरों पर है।