औरंगाबाद (बिहार) अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्बारा आयोजित कन्याकुमारी से कश्मीर तकभारतजोड़ोयात्रा में आज पंजाब प्रदेश जालंधर से कांग्रेस पार्टी के 76 वर्षीय सांसद माननीय संतोष सिंह चौधरी जी के निधन के अत्यंत दुखद खबर से पूरा कांग्रेस परिवार मर्माहत हैं, औरंगाबाद जिला कांग्रेस कमिटी द्बारा एक शोक सभा जिलाध्यक्ष अरबिन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कर उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि

अर्पित करते हुए दो मिनट तक मौन रख कर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई, पूरे कांग्रेस परिवार की संवेदना उनके शोक-संतप्त आश्रितजनों एवं परिजनों के साथ है,उन्हें कोटि-कोटि नमन् करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
आयोजित शोक सभा में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव डा अक्षय लाल पासवान, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष

सूर्यदेव यादव एवं उदय पासवान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय शंकर पाण्डेय, जिला कांग्रेस सचिव डा अम्बिका पासवान, सेवा दल के उपेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष, बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष धिरेंन्द्र कुमार सिंह, युवा कांग्रेस के नेता अजय तिवारी, भीष्म देव सिंह, रामाधार सिंह, नागेंद्र कुमार सिंह आदि कई दर्जन लोग शरीक हुए।