अम्बुज कुमार , खबर सुप्रभात
10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा (25 नवंबर 2022 से 10 दिसंबर 2022) के समापन के अवसर पर समाहरणालय परिसर औरंगाबाद से सदर प्रखंड परिसर औरंगाबाद तक Walkathon का आयोजन हुआ। Walkathon प्रारंभ होने से पूर्व उपस्थित सभी महिला एवं पुरुषों को महिला हिंसा नहीं करने से संबंधित शपथ दिलाया गया। तदोपरांत जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर Walkathon को रवाना किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों, महिलाओं-पुरुषों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि महिला हिंसा उन्मूलन में पुरूषों की भूमिका अहम है। इसके लिए पुरूषों को संवेदनशील होना होगा और उन्हें आगे आना चाहिए।

उक्त कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, सेंटर प्रशासक, महिला थानाध्यक्ष, महिला पर्यवेक्षिका, परामर्शी, अल्पावास गृह के कर्मी, ICDS के कर्मी, बाल विकास परियोजना सदर के कर्मी, शिक्षक-शिक्षिका, अधिवक्ता, महिला पुलिस,ए एन एम ,आशा कार्यकर्ता, सेेविका-सहायिका, छात्र- छात्रा, कौशल युवा केंद्र के प्रशिक्षु, सभी पदाधिकारी एवं अन्य सहभागियों ने भाग लिया।