मदनपुर संवाद सूत्र खबर सुप्रभात
औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के माया बिगहा गांव से एक बड़ी खबर प्राप्त हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के एक मां ने अपने हि 14वर्षीय पुत्र को हत्या कर अपने ही घर में गढ़ा खोदकर गाड़ दिया है ताकि हत्या के साक्ष्य को छुपाया जा सके। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूचना के आधार पर मदनपुर पुलिस घर के घेर रखा है और फोरेंसिक टीम आने का इंतजार कर रही है। जैसे ही फोरेंसिक टीम पहुंचेगी तो गढ़े का खुदाई किया जायेगा जिसमें लाश गाड़े जाने की सूचना मिल रही है। सूत्र बताते हैं कि आज के लगभग दो माह पूर्व 17वर्षीय लड़की पुनीता

कुमारी को भी मार दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित महिला के पती विनय सिंह का मृत्यु पांच वर्ष पूर्व हो चुका है। इस संबंध में मदनपुर थाना के थानाध्यक्ष ने पुछे जाने पर बताये की मामला का सत्यापन किया जा रहा है। हला की घटना को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।