अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात
25 अक्टूबर को अम्बा गर्ल्स हाई स्कूल के प्रांगण में कुटुम्बा के कांग्रेस विधायक सह बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के नवनियुक्त सचेतक राजेश कुमार को स्थानीय बुद्धिजीवी, समाजसेवी, महागठबंधन के नेताओं, कार्यकर्ता एवं समर्थकों द्वारा उनके नागरिक अभिनंदन के अवसर पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सबसे पहले स्वागत गान एवं दीप प्रज्जवलित कर अभिनंदन समारोह को स्वागत किया गया और विधायक तथा आगत अतिथियों को भी माल्यार्पण एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। समारोह के अध्यक्षता

कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष नीलम सिंह एवं संचालन कांग्रेस अनुसूची विभाग के जिलाध्यक्ष अजय राम ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए कुटुम्बा विधायक सह विधानसभा में नवनियुक्त सचेतक राजेश कुमार ने कहे कि जनता के आशिर्वाद से ही मैं विधानसभा में सत्तारूढ़ दल का सचेतक बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। यदि जनता मुझे दुसरी बार चुनाव जीताकर विधायक नहीं बनाता तो आज हम इस मुकाम पर नहीं पहुंचता इसके लिए मैं सभी जनता को कोटि कोटि नमन करता हूं तथा कांग्रेस पार्टी के आला नेताओं, महागठबंधन के नेताओं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा युवा एवं यशस्वी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। विधायक सह सचेतक ने अपने संबोधन में कहा कि यदि अधिकारियों द्वारा जनहित के कार्यों को नजर अंदाज किया गया तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और कारवाई के लिए सरकार को लिखेंगे। उन्होंने इंदिरा आवास योजना में धांधली एवं मनमानी के लिए भी चेतावनी देते हुए कहे कि आवास सहायक और बिचौलिए लोगों के वजह से गरीबों को आर्थिक दोहन किया गया है ऐसा होने पर कारवाई के लिए तैयार रहें। सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहे कि आज कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो नरेंद्र मोदी सरकार के कारगुज़ारियों को पर्दाफाश करते हुए देश में राजनैतिक विकल्प देने में सक्षम है। उन्होंने राहुल गांधी के पद यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इससे एनडीए में खलबली मची हुई है। जदयू नेता रामाकांत पाण्डेय ने अम्बा में शौचालय, सतबहिनी स्थान के विकास तथा गर्ल्स हाई स्कूल अम्बा में भवन विस्तार के अलावे सुखाड़ से उत्पन्न स्थिति से भी विधायक सह सचेतक को ध्यान आकृष्ट कराया। भाकपा माले के मंटू कुशवाहा ने बुढ़ा बुढ़ी बांध तथा हडियाही नहर परियोजना को पुरा कराने का मांग किया, पीपरा बगाही पंचायत के पूर्व मुखिया डाक्टर बिनोद ने कझपा में कृषि विश्वविद्यालय तथा मेडिकल कॉलेज खुलवाने तथा सुखाड़ से ग्रसित पंचायतों का सूची बनाने में लपरवाही एवं मनमानी के लिए विधायक सह सचेतक को ध्यान आकृष्ट कराया, प्रखंड प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज कुछ लोग राजनीति को गंदा इस कदर कर चुके हैं कि राजनीति में कोई भी अपने लड़के को नहीं आने देना चाहता है इससे एक दिन राजनैतिक संकट उत्पन्न हो जायेगा। भाकपा माले के जिला सचिव मुनारीक राम ने कहा कि विधायक को विधानसभा में सत्तारूढ़ दल का सचेतक बनने के बाद इन्हें जिम्मेवारी बढ़ गया है और सरकार को कार्यों के प्रति हमेशा सचेत करते रहना होगा।सभा को जदयू नेता बीरेंद्र पाण्डेय, मानवाधिकार फाउंडेशन के राज्याध्यक्ष डाक्टर शारदा शर्मा, बीरेंद्र मेहता एवं जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय मेहता ने भी संबोधित किया।