औरंगाबाद , खबर सुप्रभात
11 सितंबर 2022 को ग्राम सलैया में स्वर्गीय सुरेश कुमार सिन्हा की धर्मपत्नी उर्मिला सिन्हा की दूतीय पुण्य तिथि आंगन बाड़ी सेविका सहायिका संघ के जिला अध्यक्ष रबिंद्र कुमार सिंह ,सचिव देव वली सिंह मगध प्रमंडलीय अध्यक्ष बसंती यादव ,जिला कमेटी सदस्य नंदू मेहता के साथ साथ पंचायत के मुखिया मनोज कुमार के उपस्थिति में बड़े धूम धाम से मनाया गया । विदित हो की इनके तीन लड़के अरबिंद कुमार सिन्हा,बिपिन बिहारी सिन्हा, बिनोद कुमार सिन्हा हैं मीना कुमारी सिन्हा सेविका के साथ साथ संघ के जिला मंत्री के साथ साथ सूबे बिहार के महा मंत्री भी हैं इनके दो लड़के अंकित कुमार सिन्हा जो हाल फिलहाल में u p s c निकाल कर मैसूरी में ट्रेनिग ले रहा है दूसरा लड़का निखिल कुमार सिन्हा i , आई आई टी एन इंजीनियर बंगलोर में कार्यरत हैं ।उनकी एक पुत्री प्रभा सिन्हा जो दिल्ली में akaauntent के पद पर कार्यरत हैं ।पुण्य तिथि के अवसर पर सभी उपस्थित लोगों द्वारा स्वर्गीय उर्मिला सिन्हा के तस्वीर पर एक मिनट का मौन रखकर पुस्पांजली अर्पित किए।पुण्य तिथि के अवसर पर मीना कुमारी सिन्हा के द्वारा गरीबों को भोजन कराया गया एवम सैकड़ों गरीबों के बीच कपड़ा वितरण किया गया कपड़ा वितरण का शुरुवात गांव के गणमान्य व्यक्ति शंकर दयाल बाबू के बंसज भोला बाबू के द्वारा किया गया।वार्ड सदस्य अशोक कुमार गुप्ता पूर्व पंचायत समिति नरेंद्र यादव के नेतृत्व में भी असहाय लोगों को अंग वस्त्र का वितरण किया गया। मौके पर सीता कुमारी ,संजू कुमारी प्रखंड अध्यक्ष ओबरा ,बिमला कुमारी,बंदना कुमारी ,प्रमिला कुमारी,रजनी कुमारी,कमला कुमारी,उपेंद्र यादव रफीगंज ,दिनेश कुमार ,नागेंद्र जी,जितेंद्र सिन्हा,अजय यादव ,शांति देवी के साथ साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।