पटना में युद्ध विरोधी प्रदर्शन

पटना से वेद प्रकाश का रिपोर्ट

आज 1 सितंबर को जुझारू विश्वशांति आंदोलन तेज करने, युद्ध रोकने, नाटो (NATO) को भंग करने आदि गगनभेदी नारों के साथ युद्ध विरोधी शांति मार्च प्रारंभ हुआ। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने युद्ध नहीं शांति चाहिए, साम्राज्यवादी रूस यूक्रेन से दूर हटो, अमेरिकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, पूंजीवाद – साम्राज्यवाद मुर्दाबाद और दुनिया के मजदूरों एक हों के भी नारे लगाए। दुनियाभर में आज ट्रेड यूनियन कार्रवाई दिवस के रूप में मनाया गया। इसका आह्वान विश्व श्रमिक महासंघ (WFTU) ने किया था। पटना में यह मार्च जीपीओ गोलंबर से निकलकर बुद्ध स्मृति पार्क तक गया जहां सभा की गई।
        सभा को संबोधित करते हुए मजदूर नेताओं ने कहा कि नाजी जर्मनी ने 1 सितंबर 1939 में पोलैंड पर हमला करके दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत की थी।  इसीलिए वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन्स (WFTU) की 18 वीं वर्ल्ड ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने 1 सितंबर 2022 को ‘शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस’ के रूप में मनाने का आह्वान किया था। उनलोगों ने कहा कि यूक्रेन पर साम्राज्यवादी रूस ने आक्रमण कर विश्व शांति को खतरे में डाल दिया है। साम्राज्यवादी शक्तियाँ, लाखों मेहनतकश लोगों के जीवन और आजीविका को तबाह कर दिया है। अमेरिकी साम्राज्यवाद के नेतृत्व में नाटो (NATO) ने अधिकांश पूर्वी यूरोपीय देशों पर अपने नियंत्रण का दायरा बढ़ाया। रूस ने यूक्रेन को अपने प्रभुत्व में लेने के लिए एक प्रतियोगी शक्ति के रूप में खड़ा हो गया। अमेरिका और रूस दोनों बाजार कब्जाने के लिए युद्ध कर रहे हैं।
मजदूर नेताओं ने आगे कहा कि आज विश्व अर्थव्यवस्था युद्ध अर्थव्यवस्था है। दुनिया में युद्ध न हो तब विश्व अर्थव्यवस्था का दम टूट जाएगा। इसीलिए दुनिया का हर देश अर्थव्यवस्था का सैन्यकरण कर रहा है।
दूसरी तरफ साम्राज्यवादी शक्तियां बाजार ढूंढ रहे हैं। बाजार सिकुड़ते जा रहे हैं। माल बिक नहीं रहे पा रहे हैं। बाजार में मंदी छाई हुई है। बेरोजगारी भयानक रूप से बढ़ता जा रहा है। पूंजीवादी – साम्राज्यवादी शक्तियां दुनिया भर में मेहनतकशों को विनाशकारी युद्ध के गंभीर खतरे में धकेल रहा है। सभी वक्ताओं ने कहा कि मेहनतकशों को युद्ध विरोधी जुझारू विश्व शांति आंदोलन को तेज करने की आवश्यकता है।
वक्ताओं में एआईयूटीयूसी के राष्ट्रीय सचिव अरूण कुमार सिंह, बिहार राज्य सचिव सूर्यकर जितेन्द्र, राज्य कमिटी सदस्य नरेश राम, बैद्यनाथ पंडित, बिभा कुमारी, चिनाई पासवान, युगल ठाकुर, इंदू कुमारी, अनामिका कुमारी प्रमुख रूप से शामिल थे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने की।
              

           

—————-‐————————————

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *