औरंगाबाद से अधिवक्ता शतीश स्नेही का रिपोर्ट
भारत के आजादी के 75 वर्ष पुरे होने पर पुरे भारत में आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद भी इसके लिए तत्पर है जिसके तहत दिनांक 13.08.2022 से दिनांक 15.08.5022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को आयोजित करने हेतु काफी प्रचार-प्रसार करते हुए सभी से सहयोग की अपील की गयी है,
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में आज पुरे व्यवहार न्यायालय से सम्बन्धित न्यायिक पदाधिकारियों, कर्मियों, द्वारा अपने-अपने तिरंगा के साथ व्यवहार न्यायालय परिसर में सामुहिक रूप से उत्सव के रूप मनाया गया तथा न्यायालय परिसर के चारो ओर भ्रमण किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देष्य न्यायालय में आये हुए लोगों के बीच हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रति लोगों में अधिक से जानकारी के साथ-साथ जागरूक करना था।
विदित हो कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कर रहा है जिसकी शुरूआत निरीक्षी न्यायाधीश, न्यायमूति पटना उच्च न्यायालय के कर कमलों से हुआ था जिसके बाद तिरंगा यात्रा, सामुहिक तिरंगा उत्सव, के साथ अगली कड़ी में राष्ट्रीय लोक अदालत में सफल वादकारियों के बीच तिरंगा वितरण, हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता हेतु अर्द्ध विधिक स्वयं सेवकों के द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है।