LATEST NEWS

जेपी नड्डा का अहंकार निश्चित होगा चुर : राजद

अम्बुज कुमार , खबर सुप्रभात

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डा सुरेश पासवान ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के द्वारा यह कहा जाना की देश में सिर्फ भाजपा ही रह जाएगी सारी पार्टियां खत्म हो जाएगी यह बात नड्डा जी नहीं बल्कि भाजपा का अहंकार बोल रहा है। और इतिहास साक्षी है कि अहंकार जिसके उपर भी सवार हुआ है उसका सर्वनाश होते देर नहीं लगा है।
मुगल शासकों को भी लगा होगा कि हमारा सम्राज्य भारत से समाप्त नहीं होने वाला है, आज कोई नामलेवा भी नहीं बचा है।उसी तरह लगता होगा कि अंग्रेजों का राज्य भी हिन्दुस्तान से खत्म होने वाला नहीं है,हश्र सबके सामने है सात समंदर पार चले गए। अंग्रेजों के माथे पर जब अहंकार का भूत सवार हुआ तो एक लाठी लेकर गांधी जी अहिंसात्मक आंदोलन के बल पर देश को आजादी दिलाने का काम किया। आजाद भारत में भी लगता था कि कांग्रेस का राज्य भी खत्म नहीं होने वाला है लेकिन देश की जनता ने इसे अर्श से फर्श पर लाकर खड़ा कर दिया। अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं भाजपा अपने झूठे वादे और छद्म चाल से दुसरी पारी खेल रही है और इतने दिनों में जिस तरह से अहंकार वाली भाषा का प्रयोग कर रही है इससे तो लग रहा है कि भाजपा का अंत भी बहुत करीब है।
डॉ पासवान ने कहा है कि भारत हमारा देश एक जिंदा लोकतंत्र है और जब कभी भी लोकतंत्र एवं संबिधान को कमजोर करने, कुचलने या तोड़ने का कोशिश किया जाता है उसके खिलाफ देश उठ खड़ा हुआ है और उसे मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है। इसलिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा यह कहना कि देश की सारी पार्टियां खत्म हो जाएगी और सिर्फ भाजपा ही रह जाएगी यह बात कोई देश की जनता से वादाखिलाफी किया हुआ,डरा हुआ पार्टी का नेता ही अहंकार में कह सकता है ।
डॉ पासवान ने आगे कहा है कि देश में लोकतंत्र भी रहेगा, संविधान भी रहेगा, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियां भी रहेंगी, अगर नहीं रहेगा तो आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की अहंकारी,दंभी और जनविरोधी नीतियों वालीं सरकारें ।
चूंकि देश भर में बेकाबू महंगाई,बेरोजगारी , भ्रष्टाचार, अनगिनत अपराध, सम्प्रदायवाद, केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग, वादाखिलाफी से पुरा देश कराह रहा है। भाजपा नीत सरकार जितनी जल्दी जाए,देश और देशवासियों के लिए उतना ही ज्यादा ठीक रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *