संवाद सूत्र , खबर सुप्रभात
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के पद पर रीना सिंह को मनोनीत किया गया है। प्रदेश सचिव बनाए जाने का पत्र प्रदेश अध्यक्ष सुनीता अशोक ने जारी करते हुए दल हित को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सचिव

बनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष सुनीता अशोक ने अपेक्षा की है कि नव मनोनीत प्रदेश सचिव एक सप्ताह के अंदर अपना कार्य भार संभालते हुए संगठन को मजबूत करने में जुट जायेंगे। नव नियुक्त प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर उनके समर्थकों में जहां प्रसन्नता ब्याप्त है वहीं नव नियुक्त प्रदेश सचिव रीना सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी सुप्रीमो जीतन राम मांझी एवं संतोष मांझी के प्रति आभार व्यक्त किया है।