अम्बा ( औरंगाबाद) खबर सुप्रभात
औरंगाबाद जिला के अम्बा में नबीनगर रोड़ स्थित आरोग्य निधि क्लिनिक के पास 29 जुन ( बुधवार) को रात्रि लगभग नौ बजे एक ट्रैक्टर जो बगैर लाईट जलाये नबीनगर के तरफ जा रहा था ने विपरीत दिशा से आ रहा एक पैशन प्रो बाईक में जोरदार टक्कर मार के भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार बाईक सवार दो युवक घायल हो गया जिसमें एक का हालत गंभीर बताया जा रहा है और एक खतरा से बाहर बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने घायलों का सहयोग करते हुए बगल में एक नीज अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर करने का सलाह दी। घायल दोनों युवक कुटुम्बा थाना क्षेत्र के बढेता गांव के बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना के जानकारी गांव वालों को दिया तथा स्थानीय पुलिस अम्बा को भी दिया। सूचना पाते ही अम्बा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रैक्टर को पता लगाने तथा पकड़ने में जुट गई है। हलाकी स्थानीय लोग अम्बा में ट्रैफिक ब्यवस्था और वाहन जांच पर भी सवाल उठा रहे थे। स्थानीय लोगों को यह कहते सुना जा रहा था कि अम्बा चौक पर ट्रैफिक ड्यूटी रहने के बावजूद वहां से लगभग एक किलोमीटर तक बगैर लाईट जलाये ट्रैक्टर कैसे पहुंच गया तथा जगह जगह पुलिस गश्तिऔर वाहन चेकिंग होते रहता है फिर भी बगैर लाईट जलाये ट्रैक्टर कैसे दुर्घटना का अंजाम देते हुए भागने में सफल रहा यह स्थानीय लोगों को कहते हुए सुना जा रहा था। जानकारी के अनुसार घटना स्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर रसोईया पैक्स गोदाम के आसपास पुलिस गश्ति को भी देखा गया था फीर भी बगैर लाईट जलाये ट्रैक्टर कैसे और किस रास्ते से भागने में सफल रहा यह भी एक आश्चर्य का विषय है।