तजा खबर

गोह व अम्बा पुलिस को मिली सफलता

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

बृहस्पतिवार को जिला के गोह थाना एवं अम्बा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में बड़ी सफलता हाथ लगी है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट से मिली है। प्रेस नोट के अनुसार गोह थाना क्षेत्र में मद्य

निषेध अभियान के अंतर्गत कार्यरत करते हुए 375mlके 24 बोतल विदेशी शराब के साथ थाना क्षेत्र के तुलसी बिगहा निवासी संजय यादव पिता विकास कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार संजय यादव से विदेशी शराब के

साथ साथ एक बाइक भी जप्त किया है। इसके अलावा अम्बा थाना क्षेत्र में अम्बा पुलिस ने 2कि०ग्राम गांजा एवं एक बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक का पहचान भरथ कुमार वैद्य पिता वृदानंद वैध ग्राम एवं थाना हरिहरगंज जिला पलामू (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे का कारवाई किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *