तजा खबर

मारपीट में घायल सुनेश्वर भुईयां का मौत, मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात

औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र में 28फरवरी को हुए ग्रामीणों का दो गुटों के बीच हुए मारपीट में गंभीर रूप से घायल सुनेश्वर भुईयां का मौत 1मार्च को हो गया। इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 फरवरी 2023 को सलैया थाना क्षेत्र के शंकरपुर में कुछ ग्रामीणों के बीच मारपीट के घटना में सुनेश्वर भुईयां बुरी तरह से घायल हो गया था। घटना में बुरी तरह से घायल सुनेश्वर को प्राथमिक उपचार मदनपुर स्वास्थ्य केंद्र से कराकर घर लाया गया तथा इस संबंध में सलैया थाना कांड संख्या 25 दर्ज कराया गया। पुनः जब सुनेश्वर भुईयां का हालत बिगड़ी तो उसे मदनपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन उसे ठीक होने के बजाय 1 अप्रैल को मौत हो गई। मामले में आरोपित रोहित कुमार पिता महेन्द्र भुईयां, पार्वती देवी पति महेन्द्र भुईयां, सुरेन्द्र भुईयां पिता बालगोविंद भुईयां को गिरफ्तार कर पुलिस न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्राथमिक में पहले से दर्ज धाराओं में परिवर्तित कर 302 भारतीय दण्ड विधान जुट गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *