तजा खबर

औरंगाबाद जिला भाजपा में फिर एक बार अंतर्कलह फुटकर आय सामने , एक साथ तीन मंडल अध्यक्षों का इस्तीफा से पार्टी में मचा बवाल , अभी और दर्जनों मंडल अध्यक्ष दे सकते हैं इस्तीफा : सुरेन्द्र , मंडल अध्यक्षों का इस्तीफा दुर्भाग्यपूर्ण : सुनील शर्मा

बिहार के औरंगाबाद जिले में भारतीय जनता पार्टी में बर्चस्व को लेकर अभी भी अंतर्कलह बयाप्त है और ब्याप्त अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है। औरंगाबाद जिले के दाउदनगर मंडल अध्यक्ष बिवेका नन्द मीश्र , दाउदनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव , शमशेर नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी शर्मा ने एकसाथ अपना इस्तीफा पार्टी के राज्याध्यक्ष को भेजते हुए पार्टी जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा पर मनमानी एवं उपेक्षा करने का गंभीर आरोप लगाया है। तीनो मंडल अध्यक्ष को एक साथ सामुहिक इस्तीफा देने से जिला के राजनैतिक गलियारों में हलचल तेज हो गया है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शुनील शर्मा ने खबर सुप्रभात को मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान पुछे गये सवाल के उत्तर में बताये की तीनों मंडल अध्यक्षों का सामुहिक इस्तीफा पार्टी के लिए दुर्भाग्य पूर्ण घटना है और इससे पार्टी को क्षती होगा। उन्होंने आगे बताया कि दाउदनगर के तीनों मंडल अध्यक्ष पार्टी के पुराने एवं बफेदार कार्यकर्ता रहे हैं और इन लोगों पर किसी तरह से उंगली उठाना नाइंसाफी होगा।

इधर इस्तीफा दे चुके दाउदनगर मंडल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए पार्टी जिला अध्यक्ष के अलावे जिला प्रवक्ता अश्विनी चौबे तथा और कुछ पार्टी नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहे की जल्द ही दर्जनों मंडल अध्यक्ष को इस्तीफा देने का उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पार्टी में बबुआ जी , अवधकिशोर शर्मा , इंद्रदेव यादव , बबुवा जी , डाक्टर राम लखन विश्वकर्मा जैसे लोगों को भी हासिया पर पहूचाने का कार्य किया गया है। खबर सुप्रभात प्रतिनिधि ने इस संबंध में जिलाअध्यक्ष मुकेश शर्मा का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *