अम्बा (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात
कुटुम्बा थाना क्षेत्र के गोडीयारपुर से बुरी खबर प्राप्त हो रहा है। जानकारी के अनुसार गोडीयारपुर निवासी एवं पीपरा बगाही के पूर्व मुखिया डाक्टर बिनोद मेहता का रांची में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उक्त जानकारी का पुष्टि सीमरहुआ निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार ने भी खबर सुप्रभात को करते

हुए बताया कि डाक्टर बिनोद कुछ कार्यों से रांची गए हुए थे और वहीं आधी रात में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने बताया कि शव उनके पैतृक गांव गोडीयारपुर आज सुबह घर पहुंच गया है जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए शुभचिंतकों का भीड़ लग रहा है।