अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
आज नवरात्रि का 9वां और आखिरी दिन है। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। महानवमी के दिन श्रद्धालु हवन करते हैं और 9 दिनों के अनुष्ठान को पूरा करने के लिए कन्या पूजन (छोटी कन्याओं को भोजन कराना) करते हैं। देवी को फूल, अक्षत, फल और मिठाई अर्पित करें। इसके बाद घर में हवन करने की परंपरा है तो विधि-विधान से हवन करें। इसके बाद कन्याओं की पूजा करें और फिर भोजन कराएं।
