माता काली का आकर्षक छवि देखनें को उमड़ी भीड

मदनपुर से सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट


मदनपुर मुख्य बाजार के कचहरी रोड़ स्थित देवी स्थान नवरात्र समिति के द्वारा भव्य एवं आकर्षक पण्डाल का निर्माण कराया गया है। आज महा अष्ठमी तिथि पर भक्त जनों नें भारी संख्या में माता सिद्धिदात्री का दर्शन – पूजन किया । आयोजन समिति के अध्यक्ष ज्ञानदत पांडेय नें बताया कि झारखण्ड़ राज्य के चतरा से आये कारीगरों के द्वारा भव्य पण्डाल एवं दिव्य प्रतिमा का निर्माण किया गया है। देवी

पण्डाल के बाहर भगवती काली की छवि प्रस्तुत करते स्थानिय कलाकार मनोज सिंह को देखनें को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। मदनपुर में ही मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में भगवती दुर्गा की प्रतिमा एवं आकर्षक पण्डाल का निर्माण समिति के अध्यक्ष अनिल ठकराल की देख -रेख में कराया गया है। मदनपुर में ही अस्पताल रोड़ स्थित दुर्गा मंडपम् में भी दुर्गा पूजा आयोजन समिति द्वारा भव्य पूजा का आयोजन किया गया । वहीं क्षेत्र के दशवतखाप,खिरियावाँ बाजार, सलैया, घटराईन, शिवगंज, मनिका, वार में भी नवरात्रा में देवी दुर्गा का दिव्य प्रतिमा निर्माण कराकर भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है।