अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
शारदीय नवरात्रि का आज 7 वां दिन है। आज मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है। मां का यह स्वरूप भय, अंधकार और नकारात्मक शक्तियों का नाश करता है। इसलिए मां के इस स्वरूप को शुभंकरी भी कहा गया है। ॐ कालरात्रि देव्यै नमः और या देवी सर्वभूतेषु मां कालरात्रि रूपेण संस्थिता । नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः के मंत्र उच्चारण के साथ मां की आराधना करना शुभ फलदायी माना जाता है।
