राजस्व कर्मचारी अनिश्चित कालिन हड़ताल पर, जनता परेशान, नहीं हो रहे हैं अंचल से जरूरी काम

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


अपनी मांगों के समर्थन में बिहार के सभी राजस्व कर्मचारी अनिश्चत कालिन हड़ताल पर चले गये हैं, नतीजन अंचल कार्यालयों में आवश्यक कार्य नहीं हो पानें से जनता परेशान है। आय प्रमाण पत्र, दाखिल खारीज, परिमार्जन प्लस, वंशावली, आपदा राहत,क्षतिपूर्ति सहीत कई कार्य ठप पड़ गये हैं। सूत्रों की मानें तो राजस्व कर्मचारी अपनी लंबित माँगों के समर्थन में 06 अक्टुबर से 11 अक्टुबर तक घरणा – प्रदर्शन में लगे थे। सरकार से वार्ता विफल होनें की स्थिति
में 12 अक्टुबर से अनिश्चित कालिन हड़ताल पर चले गये हैं। नतीजन पुरे बिहार के ही अंचल कार्यालय ठप से हो गया है ।
बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले राजस्व कर्मचारियों नें सरकार के समक्ष निम्न मांगें रखी है – – (1 ) गृह जिला में पदस्थापन (2) ग्रेड़ पे (3) संसाधनों की उपलब्धता ( 4 ) ARO में नाम परिवर्तन तथा काल अवधि क्षांत कर प्रोमोशन (5) सेवा संपुष्टि एवं ACP / MACP से संबंधित मामलों को पुरा करनें जैसी मुख्य मांगें हैं।
कई मर्तवा सरकार के मंत्री तथा सचिव स्तर पर वार्ता हुई लेकिन नतीजा सिफर निकला है। इसलिए राजस्व कर्मचारियों नें इसबार आर – पार की लड़ाई शुरूकर अनिश्चित कालिन हड़ताल पर चले गये हैं ।
सनद हो कि बिहार के तमाम अंचलाधिकारी भी अपनें संगठन के आह्वान पर औन लाईन कामों पर रोक लगाये बैठे हैं । उनके द्वारा सिर्फ औफ लाईन काम ही किए जा रहे हैं।