अपनी माँगों के समर्थन में पंचायत रोजगार सेवकों नें काला पट्टी बांधकर किया सांकेतिक हड़ताल

मदनपुर (औरंगाबाद ) सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट


मदनपुर प्रखंड़ में कार्यरत पंचायत रोजगार सेवकों नें ‘ बिहार पंचायत रोजगार सेवक संघ ‘ के बैनर तले अपनी हाँथ में काला पट्टी बाँधकर सांकेतिक हड़ताल एवं प्रदर्शन प्रखंड़ मुख्यालय स्थित VBG RAMG ( मनरेगा ) भवन के समक्ष किया । कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पंचायत रोजगार सेवक संघ के सचिव मुकेश कुमार द्वारा किया गया । कार्यक्रम में मदनपुर प्रखंड़ के सभी पंचायत में कार्यरत पंचायत रोजगार सेवक आकाश कुमार, दिलीप कुमार, अजय कुमार, सम्पन्न तिवारी, अमित प्रकाश, अनिल कुमार राव, मनोज कुमार नें भाग लिया । कार्यक्रम के माध्यम से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपनी लंबित मांगों का ज्ञापण सरकार को देनें की बात कही गयी, जो निम्नवत् है – –
(1 ) पाँच माह के बकाये मानदेय का भुगतान दुर्गापूजा के सुअवशर पर किया जाय (2) लगातार बीस वर्षों से कार्यरत रहनें के वावजुद भी मानदेय में सम्मान जनक वृद्धि नहीं किया जाना ( 3 ) मनरेगा तथा V B G RAMG जैसे महत्वपूर्ण कार्य के दायित्व होनें के बावजुद जनगणना, आवास सर्वेक्षण, कृषि संवंधित कार्य, राशन कार्ड जैसे अन्य सरकारी कार्यों को करनें का आवश्यक दबाब बनाया जाना ( 4 ) कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा समय पर लक्ष्य को पुरा करने का आवश्यक मानसिक दवाव बनाया जाना तथा अनुबंध रद्द कर दिए जानें की धमकी दिए जानें से कई कर्मी हाई वी.पी. एवं हार्ट के मरीज बन चुके हैं।( 5 ) VBG RAM G में बहुत सारे कर्मी कार्यरत हैं, फिर भी काम का दवाव अनावश्यक रूप से पंचायत रोजगार सेवक पर ही बनाया जाता है । उक्त सभी लंवित माँगों को सरकार गंभीरता से बिचार कर यथाशीघ लागु करे । इसके लिए एक माँग पत्र संगठन के माध्यम से सरकार तक भेजा जायेगा ।