भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में एसटीएफ जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में दर्ज प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त जगदीशपुर के तत्कालीन एसडीपीओ राजेश शर्मा, तत्कालीन साहपुर थाना के थानाध्यक्ष राजेश मालाकार भी हैं। लेकिन अभी तक इन लोगों का गिरफ्तारी नहीं हो सका है। इस संबंध में भरत तिवारी के परिजनों का मांग है कि घटना में शामिल सभी लोगो का गिरफ्तारी होना चाहिए। बताते चलें कि 17जून 2026 को भोजपुर जिला अंतर्गत साहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी को फर्जी एनकाउंटर में हत्या पुलिस द्वारा किये जाने का आरोप है। मामले में मुख्यमंत्री के आदेश पर घटना के न्यायिक जांच हाइकोर्ट के अवकाश प्राप्त जज के नेतृत्व में हो रहा है।
