नवादा के लाल ने कर दिखाया बड़ा कमाल, कौआकोल के विक्रम ने गोल्ड मेडल जीता

नवादा से डीके अकेला का रिपोर्ट


नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के देवनगढ़ पंचायत के अंतर्गत भोरमबाग गांव निवासी एवं पंचायत समिति सदस्य दिलीप रविदास के पुत्र बिक्रम कुमार ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीत दर्ज कर अपने जिला नवादा,राज्य बिहार और देश भारत का गरिमामयी गौरव को बढ़ाने का अद्वितीय योगदान देकर अटूट मिशाल पेश कर दिया है। यह बेहद अनुकरणीय, उत्साहवर्धक व सराहनीय है।
ज्ञात हो कि वाराणसी में आयोजित एथेलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में विक्रम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विक्रम की इस शानदार उपलब्धि ने न केवल कौआकोल प्रखंड में, बल्कि पूरे बिहार में काफी खुशी की अद्भुत विचित्र लहर की नजारा देखने को मिल रहा है। विक्रम के पिता दिलीप रविदास ने बताया कि इससे पहले भी विक्रम मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत कर उसने अपनी प्रतिभा और अकूत मेहनत का सबसे जबर्दस्त साहसिक और बेजोड़ प्रदर्शन किया है। विदित हो कि वर्तमान में विक्रम कुमार टी एस कॉलेज हिसुआ, नवादा का बीए पार्ट टू का छात्र है। परिवार वालों एवं ग्रामीणों ने बताया कि विक्रम की खेलों में बेहद गहरी रुचि रही है और पटना में ही उसने नियमित रूप से प्रशिक्षण लेकर अपनी प्रतिभा को लगातार निखरता रहा।
विदित हो कि विक्रम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे इलाके में जश्न और खुशी का चौतरफ़ा माहौल है। ग्रामीणों,जन प्रतिनिधियों एवं खेल एवं देश प्रेमियों ने उसे दिल की गहराई से अथाह शुभकामनाएं तथा अन्नत बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लगातार राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर विक्रम कुमार युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा के प्रमुख केंद के रूप में मौजूद हैं।