सोन नहर में नाबालिग का शव बरामद


संवाद सूत्र दाउदनगर (औरंगाबाद) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


दाउदनगर थाना क्षेत्र के केरा ग्राम के पास एक नाबालिग का शव बरामद होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग का पहचान दाउदनगर टीचर कालोनी वार्ड नंबर 25 शिक्षक स्व ० राहुल कुमार के बेटे हर्षित 17वर्ष के रूप में हुई है।शव बरामद होते ही परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है वहीं आस पास में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। पोस्टमार्टम आने के बाद ही खुलासा होगा कि मौत पानी में डुबने से हुई है या फिर कोई और अनहोनी का शिकार हर्षित हुआ है। जानकारी के अनुसार हर्षित शनिवार को शाम अंडा लेने गया था लेकिन घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों द्वारा खोजे बीन किया जा रहा था।