पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार करनें हेतु एकल ग्रामोत्थान फाउन्डेशन का सेवा प्रकल्प शीघ्र खुलेगा मदनपुर में : जितेन्द्र सिंह

सुनिल कुमार सिंह खबर सुप्रभात सामाचार सेवा


मदनपुर एकल विद्यालय संच के प्रधान संरक्षक जितेन्द्र सिंह परमार नें प्रेस व्यान जारी कर बताया कि रफीगंज प्रखंड़ के कझपा की तरह मदनपुर में भी एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन अंत्योदय दर्शन के तहत् सिलाई एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र

शीघ्र खोले जानें वाले है। योयना की स्वीकृति मिल चुकी है। सेटअप खड़ा करनें हेतु माकुल जगह की तलाश जारी है। जैसे ही अच्छा भवन किराये पर मिल जाता है, केन्द्र संचालित कर दिया जायेगा । इस केन्द्र से मदनपुर के सुदूर क्षेत्र से आकर बच्चे एवं बच्चियाँ सिलाई एवं कम्प्यूटर का ज्ञान प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में काम करना शुरू कर देंगे।