व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद किया गया जागरूकता रथ रवाना

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात सामाचार सेवा

13 सितम्बर को व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद और अनुमंडलीय न्यायालय दाउदनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसकी प्रचार प्रसार दो महीने से चल रही है इसी क्रम में आज व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद से बिहार ग्रामीण बेंक के चार जागरूकता रथ

रवाना किया गया जिसकी उद्देश्य अधिक से अधिक बैंक ऋण से सम्बंधित वादों का निष्पादन कराना है इस अवसर पर हरी झंडी दिखाकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के प्रभारी अध्यक्ष न्यायधीश विश्व विभूति गुप्ता और सचिव न्यायधीश तान्या पटेल ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रवाना किया,इस अवसर पर बैंक के अधिकारी और व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के न्यायधीश
आंनद भूषण, निशित दयाल, लक्ष्मी कांत मिश्रा,दिवान फहद खां, सुदीप कुमार सिंह, प्रदीप चंद्रा, सौभित शौरभ, राजीव कुमार, शुभांकर शुक्ला, सहित अन्य उपस्थित थे।