एकल विद्यालय के आचार्यों नें मनाया रक्षाबंधन का पर्व

मदनपुर ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


मदनपुर संच के एकल विद्यालय के सभी समिति सदस्य एवं आचार्यों नें रक्षाबंधन का पर्व सनातन पद्धति से मनाया। कार्यक्रम मदनपुर सुर्य मंदिर के प्रांगण में अपराह्न तीन बजे से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता एवं सरस्वती माता की आरती, पुष्पांजली एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्यात् सभी समिति सदस्य एवं एकल विद्यालय के आचार्यो नें भारतमाता के चित्र पर

रकासूत्र बाँधकर भारत की एकता एवं अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया । कार्यक्रम को अपनें सम्बोधन में एकल विद्यालय मदनपुर संच के प्रधान संरक्षक जितेन्द्र सिंह ‘परमार ‘ नें कहा कि रक्षाबंधन पर्व का सनातनी परंपरा में बड़ा ही महत्व है। इस दिन हर बहन अपनी भाई की कलाई पर रक्षासूत बाँधकर एक -दुसरे के हीत एवं रक्षा का संकल्प लेते हैं। एकल परिवार इस दिन भारत माता के चित्र पर रक्षासूत बाँधकर भारत की एकता एवं अखंड़ता को अक्षुण बनाये रखनें का संकल्प दुहराते हैं।
तो वहीं समिति सदस्य अनिल सिंह नें अपनें संवोधन में कहा कि सर्व प्रथम महाभारत कालखंड से रक्षाबंधन की शुरुआत हुई है। लीलाघर श्री कृष्ण को चक्र सुदर्शन धारण करते समय उनकी अंगुली कट गया था, और काफी रक्त बहनें लगा था। तभी वहीं खड़ी द्रौपदी नें अपनें आँचल का कोर फाड़कर श्री कृष्ण की अँगुली पर बाँध कर रक्त का बहना बंद किया था। इसी के बदले श्री कृष्ण नें बिच सभा में द्रौपदी का जब दुष्ट दुस्शासन निर्वस्त्र करनें हेतु चीर हरण कर रहा था, तो साड़ी बढ़ाकर लज्जा बचायी थी और एक भाई होनें का फर्ज निभाये थें। कार्यक्रम को विश्व हिन्दू परिषद् के जिला सह मंत्री नवीन पाठक, धर्म प्रसार के जिला अध्यक्ष रामपुकार सिंह ‘ हरिओम् ‘, विश्व हिन्दू परिषद् सह एकल विद्यालय संच समिति सदस्य सुनील सिंह, अर्जुन चौधरी, देव नारायण प्रजापति, संत किशोरी दास नें भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संच सचिव दिलीप कुमार गुप्ता नें किया। तत्पश्चात् एकल की आचार्यो नें सभी अधिकारियों को तिलक लगाकर रक्षासूत बाँधा,मिष्ठान खिलाकर मंगलमय जीवन की कामना करते हुए एक -दुसरे की रक्षा का संकल्प लिया। मौके पर करिश्मा कुमारी, रेणु देवी, नीरा कुमारी, पूजा कुमारी, द्रौपदी देवी, शीला कुमारी, संजु देवी, सीमा देवी, गीता कुमारी सहित सभी एकल केन्द्र की आचार्यों नें हिस्सा लिया ।