अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात शहर के कुंडा हाउस शुभम इंटरनेशनल होटल में बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री कृष्णनंदन पासवान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना।कार्यक्रम का संयोजन भाजपा नेता अनिल सिंह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने किया।कार्यक्रम में पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि यह बदलते भारत की तस्वीर है।उन्होंने इसे भारत के संकल्प, साहस और वैश्विक मंच पर बढ़ती ताकत का प्रतीक बताया। मोदी ने जोर देकर कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और उसे जड़ से खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उनका यह संदेश देश की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय चेतना की दिशा में एक नए युग की शुरुआत का संकेत माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ यह कार्रवाई दुनिया के लिए संदेश है कि भारत अब हर चुनौती का जवाब देने में सक्षम है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने न सिर्फ सुरक्षा बलों की बहादुरी को दिखाया, बल्कि यह भी साबित किया कि भारत आत्मनिर्भर सैन्य शक्ति बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी साझा किया कि ऑपरेशन के बाद देशभर में देशभक्ति की लहर दौड़ गई बच्चों ने चित्र बनाए, युवाओं ने कविताएं लिखीं, और कई शहरों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं।कुछ परिवारों ने अपने नवजात शिशुओं का नाम भी ‘सिंदूर’ रख दिया, जो देश की भावना को दर्शाता है। कार्यक्रम में शामिल बिहार सरकार के गन्ना एवं उद्योग मंत्री श्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि हमारी सरकार राष्ट्रीय एकता के प्रति दृढसंकल्पित है।विगत दशक में भारत ने अपने कुशल नेतृत्व से सम्पूर्ण विश्व का ध्यान आकर्षित किया है। देश हर मामले में निरन्तर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष अधिवक्ता इंद्रदेव यादव,जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार ,नगर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, जिला कोषाध्यक्ष कौशल कुमार पिंटू, अरविंद सिंह, मधेश्वर सिंह, ऋषि कुमार, राजेंद्र पासवान, अशोक पासवान,उदय कुमार पासवान, अविनाश कुमार,विक्रांत कुमार सिंह,विकास बारूद, अशोक कुमार,वीरेंद्र कुमार सिंह ,रंजन कुमार ,कन्हाई यादव, नरेश राम, साहित्य सैकड़ो लोग उपस्थित थे।उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रेरक कार्यक्रम का महीने भर इंतजार रहता है।