अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बढ़ते हुए तापमान और उमस भरी गर्मी को देखते हुए व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद और अनुमंडलीय न्यायालय दाउदनगर के कोर्ट 28/04/25 से 28/06/25 तक सुबह 7 बजे शुरू होकर 12.30 बजे तक चलेगा, कार्यालय 1 बजे तक चलेगा, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि यह आदेश व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के प्रधान जिला जज राजकुमार वन ने जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय महासचिव जगनरायण सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय सिंह महासचिव सिद्धेश्वर विधार्थी और अनुमंडलीय विधिक संघ के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए ऐसा फैसला किया है, अधिवक्ता ने बताया कि प्रतिदिन तापमान वृद्धि से अधिवक्ताओं, मुवक्किलों, गवाहों अधिवक्ता लिपिकों को शारीरिक परेशानी होने लगी थी।