अम्बुज कुमार, खबर सुप्रभात
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येन्द्र नारायण सिन्हा उर्फ छोटे शाहब का जयंती 19 जुलाई को औरंगाबाद जिला मुख्यालय स्थित अनुग्रह नारायण सिंह नगर भवन में मनाया जायेगा। जयंती समारोह में औरंगाबाद के पूर्व सांसद व केरल के पूर्व राज्यपाल माननीय निखिल कुमार मुख्य अतिथि एवं औरंगाबाद के विधायक आनन्द शंकर तथा कुटुम्बा के विधायक राजेश कुमार विशिष्ट अतिथि होगें। इस आशय का जानकारी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अरबिंद कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि जयंती समारोह का भब्य रुप दिया जायेगा और समारोह में अधिक से अधिक लोगों का भागेदारी शुनिश्चित किया जा सके इसके लिए तैयारी समिति तथा संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया है। जिलाअध्यक्ष अरबिंद कुमार सिंह को तैयारी समिति का संयोजक एवं श्यामबली पासवान, अजय सिंह, प्रदीप सिंह , ब्यास राम, रबिन्द्र सिंह, बिजय शंकर पाण्डेय , चुलबुल सिंह, उदय पासवान, आशुतोष सिंह , धर्मेंद्र पासवान, राजु सिंह को तैयारी समिति का सदस्य बनाया गया है वहीं अरबिंद शर्मा , मृत्युंजय सिंह , रामबिलास सिंह , राकेश कुमार सिंह , माधवी सिंह, महेन्द्र यादव हसान सिद्धकी , इरफानुल हक अंसारी को संरक्षक मंडल का सदस्य बनाया गया है।