पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
पटना साइबर पुलिस ने 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग सोलर प्लांट का डिस्ट्रीब्यूटरशिप दने के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। अब तक इस गिरोह ने करीब 3 करोड़ की ठगी की है। इस गिरोह का
सरगना बिहार के शेखपुरा जिला का रहने वाला है। जबकि, बाकी तीन सदस्य तेलंगाना के रहने वाले हैं। इनके पास से लैपटॉप, 6 मोबाइल, फर्जी कंपनी का पेपर मिले हैं।