तजा खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन हेतु सभी प्रक्रिया पुरी, अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठायें : जिला जज

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार राज कुमाऱ द्वारा दिनांक 14.12.2024 को आयोजित होने वाले इस वर्ष का चैथा और अन्तिम राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए गठित बेंच से सम्बन्धित सूचना देते हुए जिले वासियों से अपील किया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठायें। जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत में त्वरित निस्तारण हेतु गठित बेंच के बारे में जानकारी देते बताया गया कि औरंगाबाद जिला एवं अनुमण्डलीय न्यायालय, दाउदनगर को मिलाकर कुल 12 बेंचों का गठन किया गया है जिसमें वादों का त्वरित निष्पादन किया जायेगा। जिला जज ने बताया कि औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक में वादों के निष्पादन हेतु बेंच संख्या 01 मोटर दुर्घटना वाद, ईजराय वाद, भरण-पोषण वाद तथा पारिवारिक मामलें, बेंच संख्या बेंच संख्या 2 पर अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, तृतीय एवं एन0आई अधिनियम से सम्बन्धित मामलें, बेंच संख्या 3 पर श्रीमती नेहा दयाल एवं श्रीमती नेहा न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी (खाली न्यायालय) बेंच संख्या 04 श्री ओम प्रकाश नारायण सिंह, न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी तथा श्री शाद रज्जाक न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी (खाली न्यायालय) बेंच संख्या 05 पर अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय वाद। बेंच संख्या 06 में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी न्यायिक के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय वाद तथा खनिज, वन, श्रम, तथा विद्युत से सम्बन्धित मामलें बेंच संख्या 07 में औरंगाबाद जिला के सभी बैंक से सम्बन्धित ऋण वाद।, बेंच संख्या 08 पर अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी षष्टम एवं सप्तम के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय मामलें, बेंच संख्या 09 पर अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी, एवं श्रीमती निधि जायसवाल, न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी (खाली न्यायालय) से सम्बन्धित सुलहनीय वाद तथा बेंच संख्या 10 पर श्री शोभित सौरभ, न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी (खाली न्यायालय) एवं शुभान्कर शुक्ला, न्यायिक दण्दाधिकारी, द्वितीय श्रेणी के न्यायालय से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण किया जायेगा। इसी प्रकार दाउदनगर अनुमण्डलीय व्यवहार न्यायालय से सम्बन्धित गठित बेंच के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि बेंच संख्या 11 पर अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय वाद, श्री श्वेताभ शाण्डील्य, न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय वाद तथा द0प्र0सं0 की धारा 107 एवं 144 तथा दूरभाष से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण किया जायेगा। कि बेंच संख्या 12 पर श्री आशिष कुमार न्यायिक दण्डाधिकारी के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय आपराधिक वाद का निस्तारण किया जायेगा। जिला जज द्वारा जिले वासियों से यह अपील भी किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक फायदा उठायें और राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन आकर अपने वादों को निस्तारण कराने में विशेष रूचि लें और राष्ट्रीय लोक अदालत का फायदा जिले वासियों को अधिक से अधिक लोगो को मिले इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार तत्पर है।