तजा खबर

हरियाणा में भाजपा की जीत पर पूर्व सांसद व भाजपा नेताओं ने जताया हर्ष

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचंड जीत पर औरंगाबाद भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने हर्ष ब्यक्त करते हुए हरियाणा प्रदेश के भाजपा नेतृत्व के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार ब्यक्त किया

है।इस प्रचंड जीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,राष्ट्रीय नेतृत्व के सभी नेताओं ,भाजपा कार्यकर्ताओं एवं हरियाणा के सभी मतदाताओं लोगों का बहुत बड़ा सहयोग है।पूर्व सांसद ने कहा कि हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।विकसित हरियाणा- विकसित भारत की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सभी वर्ग के लोगो के लिए लोक कल्याणकारी नीति एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व एवं डबल इंजन और राष्ट्रीय नेतृत्व के सभी नेताओं के विश्वाश पर हरियाणा की जनता के विश्वाश की मुहर है।आम जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर भरोसा है।भाजपा सर्वसमाज को साथ लेकर विकसित और समावेशी भारत बनाने के लिए संकल्पित है।यह मोदी की गारंटी है।हम सभी भाजपा कार्यकर्ता 2047 तक भारत को विकसित देश बनाएंगे।जम्मू-कश्मीर में जो जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है हम उसका सम्मान करते है।इस जीत पर भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा,देव पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक,युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभेंदु शेखर सिंह,पूर्व सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह,जिला महामंत्री मुकेश सिंह,जिला परिषद सदस्य रामेश्वर बैठा,जिला कोषाध्यक्ष आलोक सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह,नलिनी रंजन,बिजेन्द्र चन्द्रवंशी,अमरीश सिंह,बिनोद सिंह,टनटन सिंह,पूर्व जिला मंत्री अखिलेश मेहता,वार्ड पार्षद अशोक सिंह,भाजपा नेता विनय शर्मा,रविन्द्र शर्मा,राकेश कुमार देवता,भाजपा नेता मुनीन्द्र राम,प्रफुल्ल सिंह,भरत सिंह,विधानसभा प्रभारी उदय सिंह,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह,जुलेखा खातून,सुबोध सिंह,एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष ब्यक्त किया है।