औरंगाबाद से अम्बुज कुमार ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
तीन नये आपराधिक कानून 1. भारतीय न्याय संहिता 2023 2. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023. 3. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 दिनांक 01.07.2024 से लागू किया जाना है। उक्त के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार औरंगाबाद पुलिस द्वारा जिले के सभी
![](https://khabarsuprabhat.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-18-37-15-55_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e74650493684871866749-300x169.jpg)
अनुसंधानकर्ताओं को नये कानूनों के संबंध में प्रशिक्षित करने हेतु तीन सत्रों में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण का प्रथम सत्र दिनांक-10.06.2024 से 12.06.2024 तक एवं द्वितीय सत्र दिनांक 13.06.2024 से 15.06.2024 तक तथा तृतीय सत्र दिनांक 18.06.2024 से 20.06.2024 तक आयोजित होगा। इसी कम में 10 मई को नगर भवन औरंगाबाद में प्रथम सत्र के प्रथम दिन लगभग 300 अनुसंधानकर्ताओं को नये कानून के संबंध में प्रशिक्षित करने हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया। पुलिस महानिदेशक बिहार के द्वारा विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से दिये गये संबोधन भाषण से प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर भवन औरंगाबाद में पुलिस अधीक्षक महोदया औरंगाबाद तथा अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहें।