पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
लोकसभा चुनाव में औरंगाबाद से INDIA गठबंधन से कांग्रेस को चुनाव लडने का चर्चा है। इसी मद्देनजर कांग्रेस के बिहार प्रदेश चुनाव समिति की बैठक पटना स्थित सदाकत आश्रम में बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में औरंगाबाद एवं गया जिले के सभी कांग्रेसी विधायक मौजूद थे। औरंगाबाद से टिकट के दावेदार व प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य पूर्व सांसद व पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार का अनुपस्थित जहां चर्चा का विषय बना रहा वहीं पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह का भी दावेदारी पेश करने को लेकर चर्चाओं
का बाजार गर्म रहा। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के गुरुआ, इमामगंज, शेरघाटी, टेकारी,और डुमरिया जो औरंगाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है से दर्जनों त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने पटना सदाकत आश्रम पहुंचे और अवधेश कुमार सिंह को औरंगाबाद से उम्मीदवार बनाए जाने का मांग किया। पंचायत प्रतिनिधियों को कहना था कि अवधेश कुमार सिंह कांग्रेस के पुराने और समर्पित नेता हैं। उनका बिहार विधानसभा में 6-7 बार प्रतिनिधित्व तथा बिहार मंत्री मंडल में भी प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। अवधेश कुमार सिंह अपने कार्य काल में जनता के साथ रहे हैं और हर दुःख दर्द में जनता को साथ देते रहे हैं। इसीलिए जनता के बीच उनकी पहचान और पैठ आज भी मजबूत बना हुआ है। यदि कांग्रेस से अवधेश कुमार सिंह उम्मीदवार होंगे तो औरंगाबाद से जीत सुनिश्चित होगा और अवधेश कुमार सिंह NDA उम्मीदवार को भारी सिकस्त देंगे। पंचायत प्रतिनिधियों को कहना था कि औरंगाबाद से सांसद वैसा होना चाहिए जो हमेशा जनता के बीच सुख दुःख में शामिल रहे न की गोदी मिडिया के सहारे अपना राजनित करे।