रामनवमी शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल हुए राम भक्त एवं राष्ट्र भक्त

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


गयाजी जिले के आमस प्रखंड में राम जन्मोत्सव एवं रामनवमी उत्सव को लेकर एक भब्य एवं दिब्य शोभा यात्रा निकाली गयी । शोभा यात्रा चंडीस्थान से शुरू होकर जी. टी. रोड़ होते हुए पुरव दिशा में एकौना तक गयी । उसके बाद शोभा यात्रा पुनः पश्चिम की ओर जी. टी. रोड़ से ही वापस हो कर चण्डी स्थान, आमस, बुधौल, ताराडीह, नवगढ़ होते हुए औरंगाबाद जिला की सीमा पर स्थित नारायणपुरम् सिंह द्वार

से पुनः चण्डी स्थान स्थित चन्डी देवी मंदिर पर जाकर विराम पायी। नारायणपुरम् सिंह द्वार के पास शोभा यात्रा को राष्ट्र भक्तों द्वारा पुष्प – वृष्टि कर स्वागत किया गया । शोभा यात्रा को अपनें संबोधन में हिन्दू रत्न से सम्मानित सह विहीप के आजीवन हित चिंतक जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘ नें कहा कि – राम जन्मोत्सव की शोभा यात्रा में राम भक्तों की इतनी भारी भीड़ यह सनातन का पराक्रम है। अयोध्या तो एक झाँकी है, अब काशी – मथुरा बाकी है। यह 2026 का भारत है । हम आँख झुकाकर नहीं, आँख में आँख डालकर बात करते हैं। हमारी सेना का पराक्रम ऑपरेशन सिन्दूर में पुरा विश्व देख चुका है। शोभा यात्रा का नेतृत्व रोबिन सिंह, अजीत मिश्रा, अमरेन्द्र सिंह, माधुरी जायसवाल, बलीराम सिंह, तपेश्वर सिंह, मुन्ना सिंह, शिवदयाल सिंह सहित भाजपा एवं विश्व हिन्दू परिषद् तथा बजरंग दल के कार्यकर्ता कर रहे थें।