उदयीमान सूर्य को अर्द्ध देकर व्रतियों नें किया छठ का पारण एवं समाप्ति

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा

सूर्यापासना का महान पर्व छठ के दुसरे दिन ब्रतियों नें उदयीमान सूर्य ( उषा कालिन ) को अर्द्ध प्रदान कर पारण किया एवं छठ ब्रत की पूर्णाहुति हुई । प्रातः चार बजे से ही ब्रतियों का विभिन्न घाटों पर आना शुरू हो गया । जैसे ही

सूर्य देवता पूर्ण लालिमा लिए पुरव दिशा में निकले ब्रति यों नें सुप में फल – प्रसाद लेकर गाय के दूध एवं पवित्र जल से अर्द्ध दान किया । चहुँ दिशा से एक ही गीत सुनाई दे रही थी – – ” उग न सुरज देव, लेहु न अरगिया “। मदनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न जलाशय, तालाब, सरोवर एवं नदियों के घाट पर ब्रतियों की भारी भीड़ देखी गयी ।